Headline
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का खेल जारी,  दूसरे दिन की शुरुआत में भारत ने गवाएं 3 विकेट

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। 227 रन के जवाब में भारत ने लंच तक 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। रिषभ पंत 13 और विराट कोहली 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे दिन ये तीनों विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए हैं।दूसरे दिन भारत के स्कोर में 8 रन ही जुड़े थे कि तैजुल इस्लाम ने केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका दिया। राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के तौर पर गिल आउट हुए। उन्हें 20 रन के निजी स्कोर पर तैजुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे विकेट के लिए पुजारा और विराट ने 34 रन की साझेदारी की लेकिन 24 रन के स्कोर पर पुजारा भी आउट हो गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 14 और केएल राहुल 3 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम केवल 227 रन बनाकर आउट हो गई।

भारत की तरफ से उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 4-4 जबकि जयदेव उनादकट ने 2 विकेट हासिल किए हैं। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेलीबांग्लादेश की तरफ से नजमुल हुसैन शांतो और जाकिर हुसैन ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की लेकिन 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे उनादकट ने जाकिर हसन को केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। इसी स्कोर पर बांग्लादेश की टीम को एक और झटका लगा जब अश्विन ने शांतो को 24 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

तीसरे विकेट के लिए शाकिब और मोमिनुल ने 43 रन की साझेदारी की, लेकिन उमेश यादव ने 16 रन के निजी स्कोर पर शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। चौथे और 5वें विकेट के लिए क्रमश: मुशफिकुर और लिटन दास आउट हुए। मुशफिकुर ने 26 और लिटन ने 25 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top