Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक बिल्ली की हरकत ने दो परिवारों को बनाया एक-दूसरे की जान का दुश्मन, जानिए पूरा मामला 

मध्य प्रदेश। भिंड जिले में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक बिल्ली की हरकत ने दो परिवारों को एक-दूसरे की जान का दुश्मन बना दिया है। बिल्ली की शिकायत लेकर पहुंचे परिवार पर उसके मालिक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला भिंड जिले के मछंड इलाक़े का है। यहां अंबेडकर नगर कॉलोनी में रहने वाले शमीन नाम के शख्स की पालतू बिल्ली अक्सर पड़ोस में रहने वाले लोगों के घर में दूध चट कर जाती थी। बिल्ली की वजह से पूरा मोहल्ला काफी समय से परेशान था। जब बिल्ली पड़ोस में रहने वाले रामनरेश के घर में घुसकर वहां रखा दूध पीने की कोशिश कर रही थी तो रामनरेश ने डंडा मारकर उसे भगा दिया। इस बात की भनक लगते ही बिल्ली का मालिक शमीन अपने दोस्त आरिफ, जावेद, मुबारक समेत छह-सात साथियों को लेकर रामनरेश के घर पहुंचा। सबने मिलकर पूरे परिवार पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना के चलते परिवार के मुखिया रामनरेश, उनकी पत्नी और बेटी तीनों लोग घायल हैं। रामनरेश को तो कुल्हाड़ी से गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को मछंड अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भिंड जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

रामनरेश ने बताया कि शमीन की बिल्ली का आतंक कई दिनों से बना हुआ है। उसे रोकने पर शमीन दबंगई दिखाता है। इससे पहले भी बिल्ली रामनरेश के घर पली हुई मुर्गी के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा चूजे खा गई थी। उस दौरान भी शिकायत करने पर बिल्ली मालिक शमीन ने रामनरेश की पत्नी से बहस की थी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मछंड चौकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top