Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

मंत्री महाराज ने चालदा महासू को चढ़ाई चोल्टी,बेहतरीन कारीगरी का नमुना है सूरत के सुरेश द्वारा बनाई गई चोल्टी

देहरादून। जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” (हरियाली पर्व) महोत्सव में प्रतिभाग करने के साथ-साथ प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने समाल्टा स्थित छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन करने के साथ-साथ उन्हें चोल्टी (चादर) चढाकर पूजा अर्चना की।

जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने वाले प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी पुत्रवधु श्रीमती आराध्या के साथ समाल्टा पहुँच कर छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन करने के साथ-साथ उन्हें चोल्टी (चादर) चढाकर पूजा अर्चना की। सतपाल महाराज ने बताया कि पूर्व में जब वह अपनी पत्नी श्रीमती अमृता रावत के साथ चालदा महासू के दर्शन को आये थे तो उन्हें चालदा महासू महाराज का आदेश हुआ कि वह उनको अपनी ओर से चोल्टी (चादर) चढ़ायें। छत्रधारी महाराज के आदेश का पालन करते हुए हुए उन्होने अपनी पुत्रवधु आराध्या के साथ समाल्टा पहुँच कर सूरत के सुरेश द्वारा बेहतरीन कारीगरी से बनाई गई चोल्टी (चादर) चालदा महासू देवता को चढ़ाई। चोल्टी को धारण कर चालदा महासू महाराज की अद्भुत छवि की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी वहाँ उपस्थित रहे।

श्री महाराज ने बताया कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज अपने सिंहासन से बाहर आकर दशहरे तक इसी चोल्टी (चादर) के साथ श्रृद्धालुओं को दर्शन देगें। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस दौरान उनके अद्भुत दर्शन करता है चालदा महासू महाराज उनकी मनोकामना निश्चित रूप से पूर्ण करते हैं।

जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता जागड़ा (हरियाली पर्व) को राजकीय मेले का दर्जा मिलने पर क्षेत्र के लोगों में अपार उत्साह और प्रसन्नता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top