Headline
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

महाराज ने एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाड गांव मरोड को पर्यटन ग्राम घोषित किया

टिहरी। वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आज मोटे अनाज का प्रचलन बढ़ रहा है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। इसलिए हमें झिझक छोड़कर अपने होटल और होमस्टे में मोटे अनाजों से बने भोजन को भी परोसना चाहिए।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण के चौथे दिन शनिवार को एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाडगांव मरोड में गढ़वाल होम स्टे का शुभारम्भ करने साथ ही उत्तरायणी भगीरथी विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होने तिवाड गांव मरोड को *पर्यटन ग्राम घोषित* करते हुए कहा कि जैसे पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों का साग बडा प्रसिद्ध है, ऐसे ही हम चाहते हैं कि हमारी कंडली की भुज्जी और मडुवे की रोटी को भी प्रसिद्धि मिले।

श्री महाराज ने कहा कि यदि हमारे होम स्टे और होटल चौसू, बाड़ी, फाणू, पहाडी रायते के साथ-साथ वेस्टर्न फूड को भी परोसेगें तो निश्चित रूप से लोग हमारे उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे और हमारे होमस्टे नंबर वन बन जाएंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि पर्यटन विभाग द्वारा तिवाड़गांव में कुल 15 होमस्टे पंजीकृत किए गए हैं। इसमें से 10 को होमस्टे योजना के तहत राज सहायता दी गई है जबकि 5 को राज सहायता के भुगतान की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति तिवाड गांव को तिवाड गांव के खाले में पर्यटन विभाग द्वारा इंजन रहित जलयानों के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में टिहरी झील में मोटर बोट खरीदने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा 28 लोगों को राज सहायता दी गई जिसमें तिवाड गांव 8 लोग भी शामिल हैं।

जनपद भ्रमण के दौरान पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृत मंत्री सतपाल महाराज ने मणभागी सौड़, सेम-मुखेम स्थित कुलानंद आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। हम सब मिलकर उत्तराखंड को आदर्श प्रदेश बनाएगें। हमें विकास कार्य में सहयोग देने के साथ-साथ धर्म एवं संस्कृति से जुड़कर भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास करना है।

इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, जिला महामंत्री पवन शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, कांडी खाला भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि राम भट्ट, ग्रामीण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी, ग्राम प्रधान तिवाडगांव संगीता देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top