Headline
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

पंजाब में चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आम आदमी की जेब पर कितना पड़ा असर

पंजाब। पेट्रोल चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से महंगा हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मुकाबले पंजाब में प्रति लीटर डीजल के अब अतिरिक्त 3.19 रुपये अदा करने होंगे। पंजाब सरकार द्वारा शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल में 90 पैसे की बढ़ोतरी करने से सूबे के सभी शहरों में दाम बढ़ गए हैं। इससे जहां सरकार का राजस्व बढ़ेगा, वहीं आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। नई दरें लागू होने से पंजाब में पेट्रोल हिमाचल से दो रुपये महंगा हो गया है। वहीं, इसके लिए हरियाणा के मुकाबले अब पंजाब में 27 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे।

वैट में 90 पैसे की बढ़ोतरी से मोहाली में डीजल के दाम 88.40 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पड़ोसी राज्यों में डीजल की कीमत की तुलना करें तो शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रति लीटर डीजल 84.26 रुपये था, हिमाचल के बद्दी में 84.67 रुपये और जम्मू में 83.26 रुपये था। वहीं, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर था, बद्दी में 95.26 रुपये और जम्मू में 97.50 रुपये प्रति लीटर था। जानकारी के अनुसार पंजाब में प्रति लीट डीजल पर 1.5 रुपये सेस, 10 पैसे अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड, 25 पैसे स्पेशल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड, 9.92 प्रतिशत वैट और 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लागू हैं। इनमें अब 90 पैसे और बढ़ा दिए गए हैं।

पेट्रोल पंप डीजल एसोसिएशन पंजाब के प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं मोहाली एसोसिएशन के प्रधान ईशविंदर मोंगिया ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट में वृद्धि पंजाब में तेल की तस्करी को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले ही पेट्रोल और डीजल की स्मगलिंग के मामले सामने आए हैं। सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। इससे प्रदेश में मालाभाड़ा बढ़ेगा, जिसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार को इससे सालाना 300 से 400 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है, लेकिन यह निर्णय जनहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पिछले साल के चुनाव से पहले आप को प्रस्ताव दिया था कि अगर वे अकेले डीजल की कीमतों को पड़ोसी राज्यों के बराबर कर सकते हैं, तो वैट संग्रह प्रति वर्ष 1,000 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top