Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता

मुंबई। मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके दो गेंद बाद ही एलिस कैप्सी भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दोनों विकेट इस्सी वोंग को फुल टॉस गेंद पर मिले। इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन पांचवें ओवर में जेमिमा भी नौ रन बनाकर वोंग की फुलटॉस पर आउट हो गईं।

दिल्ली की टीम पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 38 रन ही बना सकी। इसके बाद लैनिंग और मरिजान कैप की अनुभवी जोड़ी ने 38 रन की साझेदारी की, लेकिन कैप 18 रन बनाकर अमेलिया केर का शिकार बनीं। इस समय दिल्ली का स्कोर 73 रन था। इसके बाद से दिल्ली ने छह रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए और 15.6 ओवर में टीम का स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top