Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉ एस. एस. संधु शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कौसानी पहुंचे

बागेश्वर।मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉ एस. एस. संधु शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम पहुँचकर जिलाधिकारी से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की व पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया।

राज्य अतिथि गृह में मुख्य सचिव द्वारा कौसानी में पर्यटन विकास की परियोजनाओं को लेकर सम्बंधित विभागों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है,कौसानी पर्यटन का हब है इसे ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाय। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धार्मिक,आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले में पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में मुख्य सचिव को जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव के कौसानी पहुंचने पर जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं स्थानीय स्तर पर उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिल्पकारों द्वारा ताम्र पत्र में उकेरी गई राज्य पक्षी मोनल का चित्र स्मृति के रूप में मुख्य सचिव को भेंट किया।

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जल संस्थान सीएस देवडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top