Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में ज़िलाधिकारी नैनीताल के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने नैनीताल और हल्द्वानी शहरों के मार्गों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुधारीकरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएँ विकसित करने के निर्देश ज़िलाधिकारी को दिये। उन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल शहरों के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये जाम से ग्रस्त चौराहों और बोटल नेक चिन्हित कर उनमें यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पार्किंग सुविधाओं की भी लगातार बढ़ोत्तरी की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि पर्वतीय नगरों में छोटी छोटी एवं अधिक संख्या में पार्किंग तैयार की जाएं। उन्होंने पर्यटन स्थलों में पार्किंग विकसित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए डोरमेट्री एवं खाने के लिए कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरों के मध्य भूमि उपलब्धता के अनुरूप छोटे छोटे पार्क भी विकसित किए जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव श्री वी. षणमुगम एवं ज़िलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top