Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देगी सिक्स सिग्मा, बदरीनाथ, रुद्रनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए टीमें रवाना

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुण्ड साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है। राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएगी। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़ । मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम के हाई एल्टीट्यूड में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सिक्स सिग्मा हाई ऐल्ट्टियूड मेडिकल सर्विस के मेडिकल निदेशक डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि इस बार मेडिकल टीम यात्रा के दौरान ज्यादातर पाॅर्टेबल मेडिकल इक्यूपमेंट का इस्तेमाल करेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सके। डॉ० परवेज़ अहमद ने बताया की इस बार यात्रा में मेडिकल सेवा देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 45 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा, जिसमें क्रीटिकल केयर, कार्डियो, मेडिसिन, महिला रोग, रेसप्रेटरी, माउंटेन मेडिसिन के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, श्री चंदन राम दास, श्री प्रमोद नैनवाल एवं सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top