Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

CM धामी ने सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। मालदेवता के समीप लालपुला एस सिला-मोलधार- सुवाखोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त में जब इस क्षेत्र में आपदा आई थी, उस समय जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिए सराहनीय कार्य किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सरकार के साथ जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा के दौरान सभी को किसी न किसी रूप में आगे आना होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री दीपक पुंडीर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, श्री वीर सिंह चौहान, श्री अनुज कौशल, ग्राम प्रधान सरखेत श्रीमती नीलम कोटवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top