Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट की कार में तोड़फोड़,उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर लोगों में उबाल

ऋषिकेश।उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस से गुस्साए लोग आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे लोग एम्स पहुंचे। वहां पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट की गाड़ी में आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ की। वहीं माहौल खराब होता देख विधायक वहां से निकल गईं।

वहीं स्थानीय अंजान लोगों ने रिजॉर्ट के पीछे बनी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में आग लगा दी है। शुक्रवार जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उस समय भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से तीनों आरोपियों को बचाया था।इससे समझा जा सकता है लोग अंकिता मर्डर केस से कितने अधिक क्रोधित हैं।

बीते दिन यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट का भी इस मामले पर बयान आया था। उन्होंने कहा कि, ‘यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त उत्तराखंड के भाइयों-बहनों जो अभी हाल ही की घटना घटित हुई है, जिसमें हमारी उत्तराखंड की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। जबसे यह मामला मेरे संज्ञान में आया है, तभी से मैं धरातल पर इस घटना की पूरी जानकारी ले रही थी। इस सम्बन्ध में मैंने लड़की के परिजनों से भेंट भी करी और प्रशासन को सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिये हैं। दोषी चाहे कोई भी हो वह इस बात को समझ ले कि तुम्हारा बचना असंभव है।

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस मामले में पूरे प्रदेश में लोगों में खासा आक्रोश है।वहीं शव मिलने के बाद लोग आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं। वहीं अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे लोग एम्स पहुंचे।वहां पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट की गाड़ी में आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ की। वहीं माहौल खराब होता देख विधायक वहां से निकल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top