Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

2 अक्टूबर से शुरू होगा दृश्यम 2 का प्रचार; फिल्म के लिए क्यों खास है तारीख?

[ad_1]

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छे रिव्यूज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी मिली थी। लंबे समय से फिल्म के सीक्वल दृश्यम 2 की चर्चा चल रही है। निर्माता फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर चुके हैं। निर्माताओं ने तय किया है कि 2 अक्टूबर से वे फिल्म का प्रचार शुरू करेंगे क्योंकि फिल्म और फिल्म के प्रशंसकों के लिए यह तारीख बेहद खास है।

रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म का प्रचार करने के लिए 2 अक्टूबर की तारीख तय की है। फिल्म के पहले भाग में यह तारीख स्क्रिप्ट का अहम हिस्सा थी। इसके अलावा इस दिन से फिल्म की रिलीज के करीब 45 दिन बचेंगे। ऐसे में सभी ने एकमत से प्रचार शुरू करने के लिए इस तारीख पर मुहर लगा दी। बता दें, दृश्यम 2 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

2 अक्टूबर को फिल्म के प्रशंसक फिल्म से संबंधित संदेश और मीम्स शेयर करते हैं। कई लोग अपने दोस्तों को इस तरह के संदेश भेजते हैं कि आज ही की तारीख को विजय सलगांवकर सत्संग गया था और पाव-भाजी खाई थी। फिल्म की कहानी में विजय (अजय) की बेटी के हाथों 2 अक्टूबर को एक कत्ल हो जाता है। इसके बाद वह यह साबित करने की साजिश रचता है कि 2 अक्टूबर को उसका परिवार घर पर नहीं था।
दृश्यम का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। अगस्त, 2020 में 50 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वह लंबे समय से लिवर सिरोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने फोर्स, मदारी और रॉकी हैंडसम जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

दृश्यम 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी। मलयालम में इस फिल्म का सीच्ल रिलीज हो चुका है। दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी से छह साल आगे है। दृश्यम 2 में विजय का परिवार एक बेहतर जीवन व्यतीत करता है। अजय इसमें एक खुशहाल बिजनेसमैन के किरदार में दिखेंगे। कहानी में मोड़ तब आता है, जब पुराने केस में यह परिवार फंस जाता है।
दृश्यम में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया शरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर नजर आए थे। वहीं दृश्यम 2 अजय-तब्बू के साथ अक्षय खन्ना ने एंट्री ली है।

तब्बू और अजय देवगन इससे पहले भी कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों 1994 की फिल्म विजयपथ में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों 1995 में हकीकत में नजर आए। अजय और तब्बू ने 2017 की फिल्म गोलमाल अगेन में साथ में काम किया था। 2019 की फिल्म दे दे प्यार दे में दोनों फिर साथ नजर आए। हाल ही में दोनों ने अपनी फिल्म भोला की शूटिंग पूरी की है।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top