Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

यहां बीटेक छात्र छापता था नकली नोट, दो दोस्तों के साथ पहुंचा जेल

ऋषिकेश।ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने तीन दोस्तों को नकली नोट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है।इन आरोपियों के पास से लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर और 2 हजार के 4 नकली नोट बरामद हुए हैं।पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुमानीवाला निवासी चंद्र मोहन पांडे ने सूचना दी कि क्षेत्र में एक युवक नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है।उनकी फॉर्च्यून की दुकान है। यहां भी युवक नकली नोट लेकर पहुंचा था, लेकिन शक होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला नकली नोट से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नीरज को गुमानीवाला स्थित जंगलात चौकी के पास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में उसने अपने दो दोस्त रोशन जोशी और सुनील का नाम भी उजागर किया।नीरज की निशानदेही पर पुलिस ने रोशन और सुनील को देहरादून के पटेलनगर से गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर और दो हजार के 4 नकली नोट भी बरामद किए।

गुमानीवाला क्षेत्र में दो हजार के नकली नोट चलाने का मामला सामने आया है।शिकायत मिलने पर पुलिस ने नकली नोट के साथ तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर और 2 हजार के 4 नकली नोट बरामद हुए हैं।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top