Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

योगगुरु बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी की पांच दवाओं के उत्पादन पर लगाई गई रोक हटी

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी की पांच दवाओं पर केरल के एक चिकित्सक द्वारा ड्रग्स एंड मैजिक रेमिडीज एक्ट, ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट और एंड कास्मेटिक रुल्स के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उत्तराखंड आयुर्वेदिक विभाग ने दिव्य फार्मेसी की पांच दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही दिव्य फार्मेसी को अपना प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, कि वह इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर अपना जवाब दाखिल करें, लेकिन अब उत्तराखंड आयुर्वेदिक विभाग द्वारा अपनी गलती स्वीकार कर दी गई है, व पांचों दावाओं पर लगाई गई रोक को भी हटा दिया गया है। आपको बता दें कि विभाग ने दिव्य मधुग्रिट टैबलेट, दिव्य आइग्रिट गोल्ड, दिव्य थायरोग्रिट टैबलेट, दिव्य बीपी ग्रिट और दिव्य लिपिडाम टैबलेट के निर्माण पर रोक लगाई गई थी।

अब विभाग ने अपनी गलती स्वीकार कर दवाओं पर लगाई गई रोक को हटाने के साथ ही निर्माण को यथावत रखने की अनुमति दे दी है। इतना ही नहीं बल्कि प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए एक सप्ताह की जगह अब 15 दिन का समय दिया गया है। तीन के अंदर- अंदर ही विभाग द्वारा अपना आदेश पलटकर दवाओं के रोक को हटा दिया गया है। दवाओं पर लगी रोक हटाने के बाद पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद को बदनाम करने के लिए अवविवेकपूर्ण कार्य का संज्ञान लेकर उत्तराखंड सरकार ने जिस प्रकार भूल का सुधार किया है, उसके लिए हम सरकार के प्रति कृतज्ञ है, साथ ही कहा कि इस तरह से आयुर्वेद की कोशिशों को धूल में मिटाने का कार्य कर रहे लोगों पर शिकंजा कसना जरुरी है, और इसके लिए पतंजलि कानून के दायरें में रहकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top