Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

योगी आदित्यनाथ ने CM धामी के समर्थन में किया रोड शो, बोले- मुख्यमंत्री को जिताएगी चंपावत की जनता

चंपावत।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में चुनाव प्रसार के लिए पहुंचे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है।बीजेपी ने जो कहा है, किया है।जो कहेंगे, वह करेंगे। उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी हैं।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार किया।उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है. लेकिन चंपावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं।

उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने टनकपुर पहुंचे।टनकपुर स्टेडियम में उतरने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शहर में घूम कर जनता का अभिवादन किया।इस दौरान सीएम योगी के जुलूस में साथ चल रहे बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहे।बुलडोजर को देख समर्थक बुलडोजर बाबा के नारे लगाते नजर आए. बता दें कि यूपी के चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हर रैली में बुलडोजर नजर आते थे. इतना ही नहीं ये बुलडोजर जहां भी अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर वहां पर गरजती है।यही वजह है कि इन दिनों बुलडोजर चर्चाओं में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top