Headline
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से मेयर सुनील उनियाल गामा और कैंट बोर्ड देहरादून के सीईओ अभिनव सिंह ने मुलाकात की

देहरादून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से शनिवार को राज भवन में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और कैंट बोर्ड देहरादून के सीईओ अभिनव सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान देहरादून नगर निगम के माध्यम से देहरादून और कैंट बोर्ड क्षेत्र को स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने के विषय पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल बनाये रखने के लिए हर संभव उपाय किये जाएं और इस दिशा में कार्ययोजना बनाएं।

राज्यपाल ने कहा कि देहरादून महानगर और केंटोनमेंट बोर्ड को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की हर हाल में हमें महानगर के प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने की दिशा में कार्य करना होगा जिससे नगर स्वच्छ हो सके।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के प्रति हमें संवेदनशील रहना होगा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न ’स्वच्छ भारत अभियान’ को एक नई ऊंचाई तक ले जाना होगा।प्लास्टिक कचरा हमारे लिए और हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए भी हानिकारक है, अतः प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी भागीदारी निभानी होगी।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम द्वारा स्वच्छता की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और प्लास्टिक मुक्ति की दिशा में कार्ययोजना बनाने की बात कही। मेयर गामा ने नगर निगमों की स्वायत्तता और कार्यक्षेत्र के विषयों के संदर्भ में 74 वें संविधान संशोधन द्वारा दी गयी शक्तियों के क्रियान्वयन और इस हेतु संविधान की 12 वीं अनुसूची के विषयों पर भी चर्चा की।

उन्होंने वर्तमान में नगरीय इकाइयों के कार्य और शक्तियां सभी राज्यों में अलग अलग होने के कारण उनमें एकरूपता लाने की भी आवश्यकता बतायी।

उन्होंने राज्यपाल के सम्मुख नगरनिगमों की शक्ति और स्वायत्तता की दृष्टि से एकरूपता और समानता लाने की भी आवश्यकता बतायी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top