Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट से की मुलाकात

[ad_1]

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखण्ड-2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से वह बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वे उत्तराखण्ड की दिव्यता की प्रतीक हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखण्ड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने व प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

निदेशक दिलीप सिंधी ने बताया कि मिस एवं मिस्टर उत्तराखण्ड प्रतियोगिता में यहाँ के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने अवगत कराया कि मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी चुनी गई हैं जो प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्यपाल ने सभी को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट स्वरूप प्रदान की। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर व शिवांगी शर्मा भी उपस्थित रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top