Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री

शिमला रामपुर की खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू कर ‘हमारा बुशहर’ टीम ने बचाई जान

[ad_1]

शिमला। रामपुर के सफेद ढांक में आज सुबह करीब नौ बजे एक युवक करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसके बाद वहां कई लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई भी उसको रेस्क्यू करने के लिए खाई में नहीं उतरा। जैसे मौके पर ‘हमारा बुशहर’ की टीम पहुंची तो तीन आटो चालकों के साथ मिलकर गहरी में खाई में उतर गई।

सूचना के मुताबिक घायल युवक रामपुर से पैदल ही पाटबंगला की ओर जा रहा था, इसकी पहचान संतोष निवासी निरमंड के बागीपुल के रूप में हुई है। जैसे ही वह सफेद ढांक के पास से थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़ककर गहरी खाई में गिर गया, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह कैसे डब्लयूबीम रेलिंग को क्रास कर नीचे गिरा, जबकि उस स्थान से गिरकर किसी का भी बच पाना मुश्किल था। जब हमारा बुशहर की टीम वहां से गुजर रही थी, तो तीन आटो चालक लोकेंद्र क्रेट, सुरेंद्र और चंद्र कुमार के साथ मिलकर सबसे पहले युवक को रेस्क्यू करने के लिए ढांक में उतरे, जहां पर उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली जब उस युवक की सांसें चल रही थी। इस बीच अग्निशमन और पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को खड़ी ढलान से बाहर निकालकर घायल को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

इस बात की पुष्टि एसडीपीओ चंद्र शेखर कायथ ने की है। उन्होंने बताया घायल का खनेरी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top