Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

राष्ट्रपति मुर्मू आज देहरादून पहुंचेंगी,इन प्रोजेक्टों का करेंगी शिलान्यास व लोकार्पण

देहरादून।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरेंगी। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन करेंगे।

यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगी और राजभवन के लिए रवाना होंगी। शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी

1. 4.5 मेगावाट की काली गंगा दो।
2. 132/33 केवी सब स्टेशन हरिद्वार।
3. सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल साइंस और रिसर्च इंस्टीट्यूट, अल्मोड़ा।

इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी

1. चीला पावर हाउस के ऊर्जा विभाग में आरएमयू की स्थापना।
2. मंगलौर में सब स्टेशन।
3. देहरादून में भूमिगत एचटी व एलटी बिजली की लाइन नेटवर्क।
4. स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय परिसर।
5. राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज नरेंद्रनगर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य।
6. टनकपुर बस टर्मिनल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top