Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए कोहिमा, नागालैंड के छात्र-छात्राओं ने की राज्यपाल से भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आये कोहिमा, नागालैंड के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। ‘‘ऑपरेशन सद्भावना परियोजना’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा में कोहिमा नागालैंड क्षेत्र के 4 शिक्षकों के साथ 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 13वीं बटालियन असम राइफल्स के सौजन्य से आए ये छात्र-छात्राएं देहरादून स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। बच्चों की इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न स्थानों की संस्कृति, विकास, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ज्ञानार्जन एवं करियर के अवसरों को अर्जित करने हेतु निकट से जानने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

राज्यपाल ने सभी बच्चों से वार्तालाप की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा उन्हें कई चीजें सीखने को मिलेंगी जो आगे उनके भविष्य में काम आएंगी। राज्यपाल ने बातचीत के दौरान छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रेरित किया और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा बेहतर नौकरियां और करियर हासिल करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने पूर्वोत्तर में सेवाएं देने के दौरान अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने असम राइफल्स के प्रयासों की सराहना की। इस यात्रा में 13वीं बटालियन असम राइफल्स के टीम लीडर मेजर रमन पंवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top