Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

लोक सभा चुनाव- डीएम सोनिका ने पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ किया मंथन

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद सहारनपुर यूपी, सिरमौर एवं शिमला हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून से लगे अन्य राज्यों के जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश, शिमला एवं सिरमौर हिमाचल के प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में सीमा पर विभिन्न चैकिंग अभियान, निर्वाचन को प्रभावित करने वाली सामग्री नगदी, शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ, वस्तुओं के परिवहन एवं अन्य सूचनाओं को साझा करने की अपेक्षा की।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद से सीमा साझा करने वाले अन्य राज्यों के जनपदों के अधिकारियों के सूचना आदान प्रदान हेतु एक एक वाट्सएप्प गु्रप बना लिया जाए जिससे सूचना साझा हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सूचना साझा करने की अपेक्षा की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह उपस्थित रहे तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर उत्तरप्रदेश, अपर जिलाधिकारी सिरमौर हिमाचल, अपर जिलाधिकारी शिमला एवं पुलिस के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top