Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

वित्त मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र द्वारा पेश बजट को उत्तराखंड के लिए बताया ऐतिहासिक

वित्त मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र द्वारा पेश बजट को उत्तराखंड के लिए बताया ऐतिहासिक

देहरादून – 23 जुलाई 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वर्ष 2024-25 के बजट को उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी, समावेशी, सर्वस्पर्शी, कल्याणकारी समृद्धि की ओर ले जाने वाला विकसित भारत की अवधारणा पर आधारित बजट है। इसके लिए डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री को बधाई दी।

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह महिला, युवा, गरीब, किसान के हित को सामने रखकर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प की प्रतिबद्धता दोहराता हुआ बजट है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के मिशन को पूरा करेगा। कहा कि यह बजट सर्वहितकारी, सर्वव्यापी, समावेशी है। उन्होंने पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, उच्च शिक्षा में वित्तीय सहायता सहित मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाकर काम व्यक्ति के हित का बजट बताया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड को लैंडस्लाइड के लिए सहायता का जिक्र किया गया है। कहा कि राज्य में पीएम आवास योजना से सड़कों का जाल बिछेगा। उन्होंने कहा कि फरवरी में प्रस्तुत अंतरिम बजट से केंद्रीय करों में राज्य का अंश मद में 306.81 करोड़ अधिक प्रावधान से प्रदेश के विकास की गति को बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा की अनेकों केंद्रीय योजनाओं में अधिक बजट प्रावधान से उत्तराखंड प्रदेश व प्रदेश वासियों को लाभ होगा। डॉ अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को सातवीं बार सर्वाधिक बजट पेश करने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top