Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट ने फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और इंडियन एसोशिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी देहरादून चेप्टर के साथ मिलकर किया फ्री फिजियोथेरेपी केंप का आयोजन

देहरादून स्थित साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट ने फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और इंडियन एसोशिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी देहरादून चेप्टर के सानिध्य में फ्री फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप ईसी रोड स्थित साईं वेलनेस एंड रिहैबिटेशन सेंटर में आयोजित किया गया। कैंप में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से मरीज़ों की समस्या का समाधान किया गया। कैंप का शुभारंभ सुबह दस बजे किया गया, जिसमें डॉ प्रभात बलोदिया, डॉ वैभव अग्रवाल, डॉ तरंग श्रीवास्तव, डॉ एस के त्यागी, डॉ योगेश डंगवाल, डॉ भरत मेहरा, डॉ असलम अहमद, डॉ मनीष झा, डॉ सनी गुप्ता, डॉ सुनील ठाकुर और डॉ वसुधा पटेल ने कैंप में उपस्थित मरीज़ों को निशुल्क परामर्श दिया।

खास बात ये है कि डॉ भरत मेहरा और डॉ तरंग श्रीवास्तव जिन्होंने कैंप में मरीज़ों को परामर्श दिया वो साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के पूर्व छात्र(alumni) रह चुके हैं और अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान डॉ भरत मेहरा और डॉ तरंग श्रीवास्तव ने सांई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज वो जिस मुकाम पर हैं उसका श्रेय सांई इंस्टीट्यूट को जाता है, उनके सहयोग के कारण ही आज हम जनसेवा में अपनी भागीदारी देने में सक्षम हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए बताया कि साईं इंस्टीट्यूट में छात्र छात्राओं के बौद्धिक विकास के साथ साथ व्यक्तिगत विकास पर भी जोर दिया जाता है, इसी का नतीजा है कि साईं इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी अलग अलग क्षेत्रों में उत्तम कार्य कर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

साईं वेलनेस एंड रिहैबिटेशन सेंटर के चेयरपर्सन श्री हरीश अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य मरीज़ों को उत्तम सुविधा और बेहतर इलाज देना है। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि समय समय पर इसी प्रकार निशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट की वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा और एमडी रजत अरोड़ा, प्रिसिपल डॉ संध्या डोगरा, डॉ जितेंद्र श्रीवास, डॉ मनमीन कौर, डॉ रेखा कोठियाल, सुनीता पवार, रितिका डिमरी, हर्षदीप, मीना कोचर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top