Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

हमीरपुर के प्रगतिशील किसान ने आलू के पौधे पर उगायी टमाटर और बैंगन की फसल, पढ़िए पूरी खबर

हिमाचल। प्रदेश के हमीरपुर के प्रगतिशील किसान परविंद्र सिंह ने ग्राफ्टिंग के जरिये आलू के पौधे पर टमाटर और बैंगन की फसल उगाकर बागवानी में नई तकनीक ईजाद की है। कम जगह पर सब्जी उत्पादन करने वालों लोगों के लिए यह तकनीक कारगर साबित हो सकती है। लोग घर के गमलों में भी इस तरह एक ही पौधे से विभिन्न सब्जियां उगा सकते हैं। हमीरपुर के साथ लगते लाहलड़ी गांव के किसान परविंद्र सिंह ने आलू के पौधे पर टमाटर और बैंगन की ग्राफ्टिंग करने का काम किया। उनकी डेढ़ माह की मेहनत रंग लाई और अब आलू के पौधे पर टमाटर और बैंगन लगने लगे हैं।

इससे पहले भी किसान परविंद्र सिंह ने एक बेल से तीन सब्जियां उगा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह पहले की गई ग्राफ्टिंग के लिए पहले आलू तैयार किया और बाद में टमाटर की ग्राफ्टिंग की गई। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अब ग्राफ्टिंग के बारे में परमिंद्र किसानों को सीखा रहे हैं, ताकि वे भी इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक नर्सरी भी तैयार की जाएगी, ताकि छोटी सी जगह पर ही ज्यादा पौधे लगाकर उत्पादन किया जा सके। बताया कि कृषि विभाग जागरूकता शिविर लगाए तो ग्राफ्टिंग तकनीक का जिले और प्रदेश के बाकी किसानों को भी लाभ मिल सकता है।

यह होती है ग्राफ्टिंग विधि

कलम बांधना उद्यानिकी की एक तकनीक है ग्राफ्टिंग जिसमें एक पौधे के ऊतक को दूसरे पौधे के ऊतकों में प्रविष्ट कराया जाता है। इससे दोनों के वाहिका ऊतक आपस में मिल जाते हैं। इस प्रकार इस विधि से अलैंगिक प्रजनन से पौधे तैयार किए जाते हैं। इसी को ही ग्राफ्टिंग तकनीकी कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top