Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

हरिद्वार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ यात्रा हेतु चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

हरिद्वार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ यात्रा हेतु चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल तथा पूरे प्रशासनिक अमले के साथ कांवड़ यात्रा हेतु चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बैरागी कैम्प पार्किंग स्थल निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पार्किंग क्षेत्र में बरसात के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो, जल निकासी की पहले से ही समुचित व्यवस्था कर ली जाए ताकि जल भराव से पार्किंग क्षेत्र क्षमता कम न हो। जिलाधिकारी ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल को समतल किया जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, पानी न रुके, वाहनों की पार्किंग में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, एंट्री तथा एग्जिट गेट एवम बेरियर सही हों, एंट्री और एग्जिट के प्रोपर साइनेज लगाए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि मोबाइल टॉयलेट ऐसे स्थानों पर लगाए जाए जहां से उन्हें आसानी से उपाय में लाया जा सके और खाली किया जा सके। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के 4 बेस्ट अफसर पार्किंग व्यवस्था में लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक, कांवड़ पटरी निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर व्यू कटर लगाए जाएं तथा स्थायी प्रकृति के कार्य किए जाए। जिलाधिकारी ने कांवड़ पटरी के सौंदर्यकरण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश उपाध्यक्ष एचआरडीए को दिए। रोड़ी बैलवाला पार्किंग स्थल निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि नदी के आसपास रिवर फ्रंट डेवलप किया जाए और किसी भी स्थान पर अतिक्रमण न होने दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त वरुण चौधरी, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, एसडीएम मनीष सिंह, अजयवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता सिंचाई मंजू डैनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top