Headline
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

हाइवे चौड़ीकरण में एनएच डोईवाला की मनमानी, जलसंस्थान के कई चेंबर तोड़ डाले, ठीक करने को लेकर एनएच और जलसंस्थान आमने-सामने

देहरादून। सालों से लटका पड़ा हरिद्वार-देहरादून हॉइवे के चौड़ीकरण का काम कछुवा गति से जारी है। एक बार फिर काम सुस्त रफतार से शुरू हुआ है। देहरादून आईएसबीटी से रिस्पनापुल तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है। एनएच डोईवाला की देखरेख में देहरादून आईएसबीटी से मोहकमपुर फलाईओवर तक चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है।

हॉइवे चौड़ीकरण काम में कई जगह लापरवाही देखने को मिल रही है। कार्यदायी संस्था ने कई जगह जलसंस्थान के सीवर चैंबर तोड़कर उनके अंदर मलबा भर दिया। जलसंस्थान के अधिकारी ने बताया कि बिना हमें सूचित किये काम शुरू कर दिया। कई जगह लाइने भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो कई जगह चैंबर तोड़ दिये गये हैं। इसकी जवाबदारी किसकी होगी। अगर आपने सड़क बनाते समय तोड़े हैं तो ठीक भी आपको करने चाहिए। आम जनता जलसंस्थान से नाराजगी जाहिर करती है जबकि गलती सारी कार्यदायी संस्था की है।

एनएच डोईवाला की लापरवाही यही नहीं है। अगर आप रिस्पनापुल से आईएसबीटी की तरफ जायेंगे तो रास्ते में कई जगह बीच में पेड़ भी दिखाई देंगे। जिनको बिना हटाये-काटे सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है।

यानि सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। आलाअधिकारियों से जब इस मामले को लेकर हमने पूछा तो उन्होंने अंजान बनते हुए गलती पाये जाने पर कार्रवाई की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top