Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

PWD एचओडी ने इस सड़क की बैठाई जांच,जानिए पूरा मामला

देहरादून।चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल में बारिश के दौरान सड़क डामरीकरण की शिकायत लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज के पास पहुंची। शिकायत पर महाराज ने सख्त कार्रवाई की बात की है।वहीं, पीडब्ल्यूडी एचओडी ने मामले में जांच बैठा दी है।वहीं, इस मामले में लोक निर्माण विभाग का पक्ष भी सामने आया है।लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर एजाज अहमद ने बताया कि इस मामले को लेकर सतपाल महाराज ने उनसे जवाब मांगा था, जिसके बाद उन्होंने इस प्रकरण पर जांच बिठाई है।

हालांकि, उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हॉट मिक्स से सड़क बनाने का काम बरसात में नहीं, बल्कि जब यह काम किया जा रहा था उस समय अचानक से बरसात शुरू हो गई.।उन्होंने बताया कि इसमें ना तो विभागीय अधिकारियों का दोष है, ना ही काम करने वाली कार्यदाई संस्था या फिर ठेकेदार का है. बावजूद इसके उन्होंने एक जांच टीम गठित की है जो कि इस पूरे प्रकरण पर विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करेगी।

उत्तराखंड में सड़कों के निर्माण और डामरीकरण में की जाने वाली अनियमितता को लेकर कहानी पुरानी है।बात उन दिनों की है जब पिछली सरकार में भी लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सतपाल महाराज के पास थी और विधानसभा सत्र चल रहा था।इस दौरान विधानसभा परिसर में बनाई गई सड़क पैरों से उखड़ रही थी, जिस पर भी सतपाल महाराज ने कड़ा रुख अपनाया था. इसपर उन्होंने ऑन द स्पॉट कार्रवाई की थी।

सरकार गठन के बाद से ही लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज अपनी अलग कार्यशैली को लेकर के चर्चाओं में हैं। वह लगातार अपने विभागों में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।वह कई बार बैठकों में और निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की क्लास लेते हुए भी अक्सर नजर आते हैं।इस बार सतपाल महाराज के पास रिखणीखाल में बारिश के दौरान हॉट मिक्स से बनाई जा रही सड़क की शिकायत पहुंची है, जिस पर महाराज ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top