Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

हिमाचल में भी टूटेगा इस बार मिथक, जनता लगाएगी भाजपा सरकार के कामो पर मुहर-रेखा आर्या

रेणुका विधानसभा में कांग्रेस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बोला हमला कहा कांग्रेस है झुठी गांरटियों व घोषणाओ का पुलिंदा*रेणुका (हिमाचल प्रदेश)*:आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित रेणुका जी विधानसभा पहुंची जहाँ सर्वप्रथम उन्होंने माँ रेणुका मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात ददाहू, संगडाह सहित कई क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी जनता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब ईलाज की चिंता नहीं हैं आज यहाँ सभी का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आज उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनैक्शन का लाभ दिया जा रहा है जिससे आज हिमाचल प्रदेश देश में धुंआ मुक्त राज्य बना है। अटल टनल का निर्माण डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार ने गरीब के लिए काम किया है। कोरोना के समय से लेकर आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है जो आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टिके लगवाये है और लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। कांग्रेस झुठी गांरटियों का मॉडल प्रदेश की जनता को नहीं बेच पाऐगी क्योंकि कांग्रेस के झुठे वादे इस प्रदेश की जनता को पता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की भांति मिथक टूटेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल में भी भगवा लहराएंगे।

इस अवसर पर अल्मोड़ा सांसद श्री अजय टम्टा जी, जिला प्रवासी प्रभारी श्री कुंदन परिहार जी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी श्री यशपाल नेगी जी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्री राजेंद्र ठाकुर जी, जिला परिषद सदस्य श्री सूर्या जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अरुण गर्ग जी, मंडल सचिव श्री के. डी. शर्मा जी सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top