Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

HP Assembly Election- उत्तराखण्ड की तरह हिमाचल में भी कमल खिलेगा -धामी

कुल्लू में चाय की दुकान पर सीएम धामी ने दी दस्तक.

सीएम धामी ने हिमाचल के कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क किया

अविकल उत्तराखण्ड

कुल्लू, हिमाचल। हिमाचल के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की तरह हिमाचल में भी कमल खिलेगा। सीएम धामी ने बीते दो दिन में हिमाचल में कई विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क अभियान में हिस्सा लिया।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुल्लू में महा जनसंपर्क अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार के दौरान स्थानीय व्यापारी उत्तम शर्मा की चाय की दुकान पर चाय के साथ स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देव भूमि उत्तराखंड की देव तुल्य जनता ने गत विधानसभा चुनाव में रिवाज बदलकर पुनः दो तिहाई बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को स्थापित किया है ,उसी प्रकार हिमाचल की देवतुल्य जनता हिमाचल में रिवाज बदलकर पुनः भारतीय जनता पार्टी के भारी बहुमत वाली सरकार के पक्ष में मतदान करेगी।

इससे पूर्व, भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू,हिमाचल प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चेतन बरागटा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा में उमड़ा जनसैलाब व देवभूमि की देवतुल्य जनता से मिला अपार स्नेह प्रदेश में पुनः भाजपा की ऐतिहासिक विजय को सुनिश्चित कर रहा है : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “जुब्बल कोटखाई विधानसभा की विशाल जनसभा में आए आप सभी भाई-बहनों के जोश को देखकर मेरे मन में 1% का भी संशय नहीं है कि इस बार यहां फिर से कमल खिलने वाला है।”
उन्होंने कहा कि, “आप सब का उत्साह बता रहा है कि उत्तराखण्ड की तरह ही हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार आने वाली है।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “उत्तराखण्ड में भी जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है, उसी तरह यहां भी भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।”
उन्होंने कहा कि, “हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच सीमाओं का रेखांकन भले ही हो गया हो लेकिन हमारे दिल एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हिमाचल और उत्तराखण्ड का रोटी-बेटी का रिश्ता है।”

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “एक तरफ वे लोग हैं जिन्होंने झूठे वादे किए, 55 सालों तक राज किया है लेकिन हमेशा पहचान समाप्त करने का काम किया। एक तरफ वे हैं जिन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का काम किया।”

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है उसी तरह हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। पहले के समय में अयोध्या में रामलला को टेंट में देखकर मन बहुत दुखी होता था लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है।”

सीएम धामी आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार किया।

हिमाचल प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी जनसभा से पूर्व हाटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में माँ भगवती दुर्गा एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top