Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

हैदराबाद के प्रो0 श्रीनिवास चारी ने की राज्यपाल से नवाचार कार्यक्रम ‘वॉश’के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक

[ad_1]

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, हैदराबाद के प्रो0 श्रीनिवास चारी ने जल स्वच्छता और स्वच्छता में नवाचार कार्यक्रम‘वॉश’ के सम्बन्ध में वर्चुअल प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने नवाचार शिखर सम्मेलन और जल स्वच्छता और स्वच्छता पर प्रदर्शनी और उत्तराखण्ड में इसके अध्ययन, अनुसंधान और कार्यान्वयन की योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। ‘‘वॉश’’ तेलंगाना सरकार के नगर प्रशासन और शहरी विकास, द्वारा स्टार्टअप्स/इनोवेटर्स, अकादमिक संस्थानों, गैर-लाभकारी संस्थाओं के बीच सहयोग और साझेदारी के लिए स्थापित किया गया है। 2019 में लॉन्च किये गये ‘‘वॉश’’ ने कई गतिविधियों का संचालन किया है और वर्तमान में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबन्धन के तहत इसके 600 से अधिक नवाचार हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में भी ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार उत्तराखण्ड के लिए भी उपयोगी हैं, जिससे यहां पर ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन व स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारे सामने जल स्वच्छता, स्वच्छता और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन चुनौती के रूप में है जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए तकनीकी योजना, डेटा, निगरानी और व्यवहार परिवर्तन में नवाचारों को लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘‘वॉश’’ के सहयोग से शून्य प्लास्टिक, कचरे से धन, स्वच्छता, पानी के पुर्नउपयोग सहित अन्य उत्कृष्ट नवाचारों को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल झील और अन्य जल निकायों की सफाई के लिए अनुसंधान और समाधान भी खोजे जाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि ‘‘वॉश’’ के सहयोग से जल स्वच्छता और स्वच्छता में नवाचार सम्मेलन और प्रदर्शनी की जा सकती है। इसमें स्वच्छता से सम्बन्धित सभी हितधारकों को बुलाकर नवाचारों के बारे में जानकारी दी जाये और उपयुक्त नवाचारों को लागू किया जाये। इस दौरान सचिव नितेश कुमार झा, सचिव राज्यपाल डा0 रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव स्वाती एस भदौरिया, वाइस एडमिरल(रि0) अनिल कुमार चावला आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top