Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

विकासनगर। पिता की मृत्यु को 27 साल बीत जाने के बाद भी अपना व अपने परिजनों का नाम वारिसान में न चढ़ने के बाद अपनी अर्जी पटवारी पर लेकर पहुचे शिकायतकर्ता से पटवारी द्वारा 10 हज़ार रुपये रिश्वत मांगने पर सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आरोपी पटवारी को ट्रैप करते हुए सोमवार शिकायतकर्ता से दस हज़ार रुपए रिश्वत लेने के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता द्वारा वर्ष 1991 में बंशीपुर,हरबर्टपुर मे दो जमीने खरीदी गयी थी जोकि शिकायतकर्ता के नाम पर दर्ज है। उसके अनुसार उनके पिता की वर्ष 1996 में मृत्यु हो गयी थी। किन्तु उसके बाद से आज तक उक्त दोनों ही जमीनों पर शिकायतकर्ता व उसके परिजनों के नाम वारिसान में नही चढ़े। जिसके सम्बंध में उनके द्वारा लगभग एक महीने पहले अपने ऐटनबाग क्षेत्र के पटवारी ओमप्रकाश से बात की। जिस क्रम में उनके द्वारा बीती 12 अप्रैल को अपने बडे भाई के नाम से एक प्रार्थना पत्र और बताये गये कागजात पटवारी ओमप्रकाश को दिये। जिसपर पटवारी ओमप्रकाश ने उनसे दस हज़ार रुपये रिश्वत मांगी।

पटवारी द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगे जाने के आरोपों पर सतर्कता अधिष्ठान देहरादून एसपी रेनु लोहानी द्वारा अभियुक्त पटवारी की गोपनीय जांच करवाई तो जांच टीम द्वारा आरोपो की पुष्टि की गई। जिसपर उनके द्वारा सतर्कता अधिष्ठान की एक ट्रैप टीम गठित की। उक्त ट्रैप टीम द्वारा आज सोमवार को अभियुक्त पटवारी ओमप्रकाश पुत्र स्व0 वृज लाल निवासी केदारपुरम, देहरादून के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पटवारी को शिकायतकर्ता से दस हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी पटवारी के विरुद्ध थाना सर्तकता अधिष्ठान, सैक्टर देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) का अभियोग पंजीकृत किया गया है। सतर्कता निदेशक द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top