Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

13 जून को ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी, कुछ बड़ा करने की तैयारी में है कांग्रेस, सांसदों को दिल्ली बुलाया

[ad_1]

नई दिल्ली। कांग्रेस 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय के सामने राहुल गांधी की पेशी के दौरान बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 13 जून के दिन दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, पेशी से पहले गुरुवार को पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की वर्चुअली बैठक भी बुलाई है जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के संदर्भ में चर्चा हो सकती है। पीटीआई-भाषा ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया है, गुरुवार शाम पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है जिसमें ईडी से जुड़े मामले और संगठन से जुड़े कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों से भी कहा है कि वे 13 जून की सुबह दिल्ली में मौजूद रहें।

सोनिया गांधी को भी जारी किया था नोटिस
ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तथा अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं।

कथित मनी लॉन्ड्रिंग के इसी मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं। राहुल गांधी पिछले सप्ताह स्वेदश लौटे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top