Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिए ये निर्देश

देहरादून।प्रदेश में चारधाम आलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और भारतमाला जैसे महत्वाकांक्षी मेगा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की सहायता से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा उत्तराखंड को ध्यान में रखकर प्रदेश के अवसंरचनात्मक विकास पर जोर दे रहे हैं।

इसे ध्यान में रखकर ही मेगा प्रोजेक्ट पर काम किया जाना है। दरअसल, राज्य में पर्यटन, परिवहन, कृषि, उद्यानिकी के साथ ही लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इनके बल पर ही भविष्य में उत्तराखंड अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकेगा। साथ में रोजगार और आजीविका के अवसर में वृद्धि का आधार तैयार किया जा सकेगा।

अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने बताया कि अगले पांच साल के लिए विभिन्न विभागों को मेगा प्रोजेक्ट के नए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

वर्तमान में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट की प्रगति की सूचना भी मांगी गई है। सरकार इन प्रोजेक्ट का अनुश्रवण तो करेगी ही, साथ में इन्हें समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार से भी इन प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त सहायता प्राप्त करने के प्रयास गंभीरता से किए जाएंगे।

उत्तराखंड में ढांचागत विकास, मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति को दीर्घकालिक मेगा प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार ऐसे पंचवर्षीय प्रोजेक्ट का रोडमैप तैयार कर रही है। वित्त ने सभी विभागों से ऐसे चालू प्रोजेक्ट की अद्यतन प्रगति का ब्योरा और नए प्रोजेक्ट के संबंध में प्रस्ताव मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top