Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की। बड़ी बात ये है कि नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं, यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है, राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है, और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने के पार्लियामेंट्री बोर्ड के फैसले का प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा गया, जिसे पास कर दिया गया। वो जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे, यानी कार्यकाल में डेढ़ साल का विस्तार हुआ है। कोविड के वजह से सदस्यता अभियान नहीं हो पाया इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक्सटेंशन दिया गया है। राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा और सबने ध्वनिमत से इसको पास कर दिया।

शाह ने कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नड्डा जी के कार्यकाल में कोविड के दौरान सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया गया और बहुत ही बेहतर ढंग से काम किया गया। बिहार में हमारा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रहा। महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गुजरात सभी जगह हम बेहतरीन जीते। गोवा में हैट्रिक लगाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने में हम सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top