Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

22 अगस्त को भाजपा की नई टीम पर फिर होगा मंथन,जेपी नड्डा लगाएंगे अंतिम मुहर

देहरादून।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए अब 22 अगस्त को फिर मंथन होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे। केंद्रीय नेताओं से चर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के स्वरूप तकरीबन तय हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल होंगे, जबकि कार्यकारिणी के ही कुछ पदाधिकारियों का कद बढ़ सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश मंत्री पद के अधिकांश पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। संगठन के मोर्चों में कुछ बदलाव होगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह सबसे पहले राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे।

इसमें कार्यकारिणी के लिए तैयार किए गए नामों के पैनल पर चर्चा हुई। शाम को एक और बैठक हुई, जिसमें मोर्चों में बदलाव के संबंध में बातचीत की गई। भट्ट का कहना है कि अभी कार्यकारिणी को लेकर एक और बैठक 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद पार्टी की कार्यकारिणी तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top