Headline
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी 254 चयनित डॉक्टरों की तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की गई 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती सही हुई या गलत। यह आयुर्वेद निदेशक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल शासन स्तर चयनित डॉक्टर की तैनाती रोक रखी है। मामले की जांच आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं। आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू की थी। 30 जून को भर्ती का परिणाम घोषित कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची शासन को भेजी थी। साथ ही होम्योपैथी डॉक्टर के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्तियों की जांच के आदेश दिए थे। होम्योपैथी डॉक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। वहीं, शासन ने 254 आयुर्वेद डॉक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक कर आयुर्वेद निदेशक को जांच सौंपी। सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती मामले की जांच निदेशक आयुर्वेद को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार चयन प्रक्रिया पर निर्णय लेगी।

आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता रविंद्र जुगरान से मुलाकात की। अभ्यर्थियों का कहना है कि 11 साल के बाद विभाग में डॉक्टर की भर्ती की गई। लेकिन मई माह में परीक्षा परिणाम घोषित होन के बाद भी नियुक्ति नहीं दी गई। जुगरान ने मामले को सचिव आयुष के समक्ष उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top