Headline
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को महाराज ने दिये 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार की धनराशि के चैक

पंचायत चुनाव में 2019 से पूर्व वालों पर नहीं लागू होगा दो बच्चों वाला नियम

टिहरी गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं उनके लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी पात्र व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं जिनके 25 जुलाई 2019 से पूर्व दो से अधिक बच्चे हैं। उक्त बात प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के सातवें दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते करते हुए कही। उन्होने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं उनके चुनाव लड़ने पर अब दो बच्चों की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज जिला मुख्यालय सभागार में 13 करोड की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ टिहरी बांध प्रभावित परिवारों के पात्र 100 लोगों को 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार 7 सौ 37 रुपये की धनराशि के चेक एवं रौलाकोट के 113 पात्र व्यक्तियों को भूखंड आवंटन पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी बांध प्रभावित परिवारों की मुआवजे एवं पुनर्वास संबंधी लंबे समय से चल रही मांगों को लेकर हम लगातार प्रयासरत रहे है। पुनर्वास विभाग के पास पुनर्वास हेतु भूमि का अभाव होने के कारण हमारी सरकार द्वारा भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री को प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास की समस्या के निदान हेतु प्रस्ताव रखा गया था जिस पर ऊर्जा सचिव एवं टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशालय के अधिकारियों की बैठकों के पश्चात और मेरे स्वयं के द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता से किए जाने के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को की पुनर्वास संबंधी समस्याओं का काफी हद तक निराकरण हुआ है।

उन्होंने कहा कि पारसी क्षति नीति के तहत प्रभावित परिवारों को अब तक 40 करोड से अधिक की धनराशि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है जबकि अन्य प्रभावित ग्रामों के पात्र व्यक्तियों को भी शीघ्र मुआवजा दिये जाने के अलावा उनकी पुनर्वास संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

लोकार्पण, शिलान्यास एवं चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंहं, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, खेम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भण्डारी, श्रीमती मीना खाली, शिवानी बिष्ट, बसुमति घणाता, सीता देवी, प्रतापनगर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत एवं राजेन्द्र जुयाल, दिनेश डोभाल, जगदम्बा रतूड़ी, शीशराम थपलियाल, रामकुमार कठैल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण

प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद में लोक निर्माण, लघु सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग की जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उनमें मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 432.12 लाख की धनराशि से नरेंद्र नगर, मुनीकीरेती की विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के अलावा राज्य योजना के अंतर्गत प्रतापनगर में उत्तरकाशी, लम्बगांव, घनसाली, तिलवाडा (NH 15) के 567.50 लाख की धनराशि से किये गये लम्बगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग के नवीनीकरण के कार्य, विकासखंड भिलंगना में 49.86 लाख की लागत के डाबरा बैण्ड से गौजियाणा मोटर मार्ग में पी.सी. द्वारा डामरीकरण कार्य, 98.54 लाख की धनराशि से लम्बगांव-कोटालगांव-चमियाला से चंगोरा गांव हेतु मोटर मार्ग के पी.सी. द्वारा डामरीकरण के कार्य के साथ-साथ विकासखंड देवप्रयाग के दूयली और विकासखंड भिलंगना के सैन्दुल में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 21.80 लाख की लागत से निर्मित सोलर पंपों का लोकार्पण करने के अलावा पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के कीर्तिनगर विकासखंड में ग्राम पंचायत बडोला में 20 लाख की लागत के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत कफना में 20 लाख की धनराशि से प्रस्तावित पंचायत भवनों के निर्माण कार्य, विकासखंड जौनपुर के ग्राम पंचायत घण्डियाला में 20 लाख के पंचायत भवन, विकासखंड थौलधार के ग्राम पंचायत पगारी में 20 लाख के पंचायत भवन, विकासखंड प्रतापनगर की ग्राम पंचायत काण्डा में 20 लाख और ग्राम पंचायत नकोट में 20 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भावनों के शिलान्यास सहित कुल 1289.82 लाख की धनराशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top