Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

CM धामी ने सभी जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को वन क्षेत्र अथवा सरकारी जमीनों पर धार्मिक कार्यों के लिए हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रकरणों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित घटना चाहे राजस्व क्षेत्र की हो अथवा पुलिस क्षेत्र की, उसे गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित ढंग से हो, इसके लिए सचिवालय में सोमवार को नो मीटिंग डे तथा पर्वतीय जिलों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक अधिकारियों को जनता से मिलने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिलों की कोई समस्या सचिवालय तक न आए। उन्होंने इसके लिए बहुद्देशीय शिविर लगाने के साथ ही तहसील स्तर पर भी शिविर लगाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सही-गलत की पहचान कर दोषियों को सजा देने की कार्रवाई करें। अवैध अतिक्रमण के लिए राजस्व, वन एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाए। जहां से अतिक्रमण हटाए जाएं, तो सुनिश्चित किया जाए कि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे व चंद्रेश यादव समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top