Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

बीटेक के एक छात्र ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसके सामने लगाई फांसी, मौके पर हुई मौत, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

देहरादून। युवती से बातचीत बंद होने से खफा बीटेक के एक छात्र ने उसे वीडियो कॉल लगाई और उसके सामने ही फांसी पर झूल गया। छात्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और एक युवती से प्यार करता था। कुछ दिन पहले ही युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया था। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह काफी दिनों से एक युवती से प्यार करता था। लेकिन, कुछ दिन पहले दोनों में बातचीत बंद हो गई।

इस पर युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया। इस बात से वह काफी परेशान रहने लगा। शुभम क्षेत्र के एक हॉस्टल में अपने साथी के साथ रहता था। उसका साथी रात में खाना खाने के बाद बाहर घूमने चला गया। इसके बाद शुभम ने अपने स्टेटस पर हाथ की नस काटने की फोटो लगाई और युवती से प्यार करने की बात लिखी। युवती ने तो ब्लॉक किया हुआ था लेकिन यह स्टेटस उसकी दोस्तों ने देख लिया। यह बात उन्होंने इस युवती को बताई तो उसने अनब्लॉक किया और शुभम को फोन लगाया। युवती ने शुभम से इस तरह की हरकत न करने को कहा। युवती ने कहा कि इस तरह से तुम उसे ब्लैकमेल कर रहे हो।

इस बात पर शुभम और भी ज्यादा गुस्सा हो गया। उसने शायद पहले से ही तैयारी की हुई थी। उसने पास में रखी एक रस्सी ली और पंखे से बांधकर फांसी लगा ली। घबराई युवती ने उसके साथी को फोन किया। साथी जब तक पहुंचता तब तक वह फंदे पर लटक गया।

अन्य साथियों ने पुलिस को फोन किया और दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर ग्राफिक ऐरा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में उसके साथियों से पूछताछ की गई है। शुभम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top