Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

एई- जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ जल्द एसआईटी न्यायालय में दाखिल करेगी चार्जशीट

हरिद्वार। चर्चित एई और जेई की लिखित भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल आरोपियों के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने जा रही, जबकि बीते सात अप्रैल को पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में 60 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। माना जा रहा कि एई-जेई मामले की चार्जशीट में आरोपियों की संख्या पटवारी से काफी अधिक हो सकती है। संभवतया इसी सप्ताह न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 12 जनवरी को पटवारी की भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण का खुलासा किया गया था। एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग के निलंबित अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु चतुर्वेदी, चिकित्सक राजपाल और उसका भतीजा पॉलीटेक्निक शिक्षक संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सातों आरोपियों की मुख्य भूमिका थी। जांच के दौरान ही सहायक अभियंता (एई) एवं अवर अभियंता (जेई) के पेपर लीक होने का भंड़ाफोड़ हुआ। तीन फरवरी को कनखल थाने में लोक सेवा आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल सहित करीब नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

संजीव चतुर्वेदी उसकी पत्नी रितु और राज्यपाल एवं संजीव कुमार दुबे आदि आरोपी पहले से ही पटवारी पेपर लीक प्रकरण में जेल जा चुके थे। इस पेपर लीक में भी इनकी मुख्य भूमिका थी। दोनों प्रकरण में करीब 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने बीते सात अप्रैल को जेल में बंद 20 आरोपी और 40 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

85 दिन के अंदर एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी, जबकि एई-जेई मामले की जांच जारी थी, लेकिन अब मामले में भी चार्जशीट की तैयारी कर ली गई है। इसमें आरोपियों की संख्या पटवारी पेपर लीक मामले से अधिक होनी तय मानी जा रही है। जिन आरोपियों के नाम पटवारी पेपर लीक मामले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हैं, उनमें से कइयों के नाम एई-जेई पेपर लीक मामले में भी होंगे। आरोपियों ने दोनों ही परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कर बाजार में उतारे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top