Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

आईपीएल 2023- गुजरात टाइटंस की मुंबई इंडियंस के साथ हुई भिडंत में गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 55 रनों से हराया

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ हुई। मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच को मेजबान टीम ने आसानी से 55 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल पर गुजरात ने चेन्नई के साथ बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के 10-10 प्वाइंट हो गए हैं।

भले ही इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीता, लेकिन न तो पहली पारी में और न ही दूसरी पारी में उनकी टीम के पक्ष में कुछ गया। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। रायली मेरेडिथ ने चार ओवरों में 49 रन देकर 1 विकेट झटके। वहीं, कैमरन ग्रीन को 2 ओवरों में 39 रन लगे। दूसरी पारी में मुंबई की बल्लेबाजी भी काफी निराशाजनक रही। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर कमाल नहीं कर सके। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी पारी नहीं खेली।

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हां बुरा लगता है कि 15 ओवर तक हमारे हाथ में मैच था, लेकिन हमने फिर खराब गेंदबाजी की। आप किस बल्‍लेबाज को गेंद कर रहे हो यह देखना चाहिए लेकिन हम इसमें विफल रहे। हर टीम की अपनी अलग ताकत है, हमारी बल्‍लेबाजी अच्‍छी है तो हम लक्ष्‍य का पीछा करना चाह रहे थे।” रोहित ने आगे कहा, “हालांकि हमने शुरुआत से ही बल्‍लेबाजी में संघर्ष किया, हमने बल्‍ले से अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया। हमें साझेदारी की जरूरत थी, जितना लंबा हो सके बल्‍लेबाजी की जरूरत थी।”

गुजरात टाइटन्स

ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, मोहम्‍मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, राइली मेरेडिथ, जेसन बेहरनडॉर्फ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top