Headline
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने, 12 वर्षीय बच्चे का पत्थरों से कुचला मिला शव

नई दिल्ली। बदरपुर के मोलड़बंद इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां स्कूल के लिए घर से निकले 12 वर्षीय बच्चे का शव बुरी तरह से पत्थरों से कुचला हुआ एक नाले में मिला है। शव के पास में ही खून से सने कुछ पत्थर व खून से सना एक गमछा भी बरामद हुआ है। बच्चे ने स्कूल का ड्रेस पहन रखा है और मौके से उसका स्कूली बैग और कुछ कॉपी व किताबें भी मिली हैं। स्कूली बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी रोष है। मृतक की पहचान बदरपुर के मोलड़बंद गांव स्थित बिलासपुर कैंप के रहने वाले सौरभ के रूप में हुई है। सौरभ ताजपुर पहाड़ी स्थित दिल्ली नगर निगम के स्कूल में आठवीं का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मौके से मिले खून से सने पत्थरों व परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

परिवार के अनुसार, वह बृहस्पतिवार को स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा जिसके बाद उन्हें बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। वहीं, मामले में प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दो लड़कों ने बच्चे को वहां मारकर फेंक दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 27 अप्रैल रात 8.20 बजे बदरपुर थाने में एक बच्चे को बदरपुर के मोलड़बंद स्थित खाटूश्याम पार्क के पास नाले में दो लड़कों द्वारा मारकर फेंकने की सूचना मिली। कॉलर महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चे का शव नाले में पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस को खाटूश्याम पार्क और ताजपुर रोड गांव के बीच स्थित एक नाले में एक 12-13 साल की उम्र के बच्चे का शव मिला।

बच्चे ने स्कूल का ड्रेस पहन रखा था। पास में ही बच्चे का स्कूली बैग और कुछ किताबें व कॉपियां भी पड़ी हुई थीं। वहीं, बच्चे का शव नाले में नीचे डूबा हुआ था। स्कूल बैग से थोड़ी ही दूरी पर खून से सने चार-पांच पत्थर और खून में सना एक सफेद गमछा भी पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने मौके से सभी जरूरी सुबूत जुटाए और महत्वपूर्ण सुबूतों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक सौरभ के सिर पर पत्थरों से बुरी तरह वार किया गया है और कई सारे घाव पाए गए हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मौके से मिले सुबूतों और परिवार से पूछताछ के आधार पर आरोपितों की तलाश के लिए छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top