Headline
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उत्तराखंड की धरोहरों से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान, मन को मोह रही हैं 13 जिले-13 डेस्टिनेशन थीम से सजी एयरपोर्ट की दीवार

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने लिया सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा

देहरादून। जी 20 के आगामी कार्यक्रम और विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की दीवारों और पार्क को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। यह काम काफी हद तक पूरा किया जा चुका है और खासकर एयरपोर्ट की दीवारें नए रूप में मन को मोह रही हैं। दीवारों पर प्रदेश के 13 जिले, 13 डेस्टिनेशन की थीम पर पेंटिंग कराई गई है।

गुरुवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उपाध्यक्ष तिवारी के मुताबिक बद्रीनाथ धाम समेत अन्य थीम की पेंटिंग बेहतर ढंग से तैयार की गई हैं। यहां के पार्क को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों के किनारे की दीवारों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सुंदरीकरण कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। जौलीग्रांट एयर पोर्ट के साथ ही ऋषिकेश की तरफ़ जाने वाली सड़क और ऋषिकेश में भी सुंदरीकरण का कार्य एमडीडीए द्वारा किया जा रहा है।

उत्तराखंड की धरोहरों से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

जी-20 सम्मेलन में देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही प्रदेश के 13 जनपदों की झलकियां एयरपोर्ट की दीवारों पर नजर आएंगी। पर्यटकों को उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में स्थित प्रसिद्ध मंदिर, स्थान आदि की जानकारी भी होगी। इसको लेकर प्रशासन के स्तर से जी-20 सम्मेलन से पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मध्य प्रदेश से आए कारीगर इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इसमें 13 जनपदों के प्रमुख स्थानों के दृश्य सुंदरता के साथ बनाए गए हैं। जो मनमोहक दिखने के साथ ही पर्यटकों के अलावा जी 20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को भी आकर्षित करेंगे। जिससे उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कलाकृतियों में चारधाम के साथ ही सुरकंडा माता मंदिर, तुंगनाथ मंदिर, डोबरा चांठी पुल, ओली स्थित आइस स्केटिंग के दृश्य, टिहरी झील, चंद्रबदनी मंदिर, राष्ट्रीय पार्क में विभिन्न पशुओं के चित्र, होम स्टे के साथ ही हर जनपद के विश्वविख्यात मंदिर ,सभ्यता, आदि को बखूबी दर्शाया गया है । उन्होंने इस कार्य में लगे कारीगरों की बेहतरीन कलाकारी को लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top