Headline
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड किये जारी, सात मई को आयोजित होगी परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा प्रदेशभर में सात मई को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, आयोग ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा पूर्व में 23 अप्रैल को तय की थी लेकिन ईद की वजह से आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी थी। अब यह परीक्षा सात मई को होने जा रही है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक लेखाकार परीक्षा के एडमिट कार्ड दोबारा जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर लें। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लए अभ्यर्थियों को अपनी ई-मेल आईडी, पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि या नाम, पिता का नाम व जन्म तिथि को वेबसाइट पर फीड करना होगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) परीक्षा का आयोजन किया था। इसके तहत सामान्य अध्ययन, तकनीकी ज्ञान और सामान्य बुद्धि परीक्षण प्रश्न पत्र के चारों सेट की उत्तर कुंजी आयोग ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर इसका मिलान कर सकते हैं। अगर इस पर कोई आपत्ति होगी तो 27 अप्रैल से तीन मई के बीच ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।

सहायक लेखकार भर्ती में दो पद कम हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अपने प्रस्ताव में जिन दो पदों को इस भर्ती में शामिल कराया था, उन्हें अब वापस ले लिया है। बाकी पद यथावत रहेंगे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती के तहत अभिलेख सत्यापन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने का मौका दिया है। आयोग की वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें। आयोग ने यह मौका 27 अप्रैल से दो मई तक के लिए दिया है। इसी दौरान अभिलेख सत्यापन होगा। सत्यापन से पहले वरीयता भरना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top