Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

प्रदेशभर में बारिश- बर्फबारी होने से कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा 

देहरादून। बारिश और ओलावृष्टि से दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। जिसके चलते ठंड का अहसास कम हुआ। उधर दो फरवरी को दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार हैं। देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। दोपहर करीब एक बजे के बाद शहर भर में हुई मूसलाधार बारिश से ठंड बढ़ गई। करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। जिसके चलते कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते 24 घंटे में रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 15.7 एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे कम अल्मोड़ा में 0.5 एमएम बारिश हुई। दून में 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 314 फीसदी अधिक है।  

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में शुक्रवार को कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। हालांकि, नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा। उनकी पढ़ाई सामान्य दिनों की तरह चलती रहेगी। बच्चों के अवकाश के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दो फरवरी के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया गया है। जनपद पौड़ी में लगातार हो रही बारिश, ऊंचाई के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी व शीतलहर के चलते दो व तीन फरवरी को कक्षा एक से आठवीं तक समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

प्रदेशभर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 2800 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्र में आज भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बदलेगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह से मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top