Headline
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी

त्योहारी सीजन से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही- 32 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार 

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित वेंडिंग जोन में टी स्टाल के नाम से आवंटित दुकान में शराब की तस्करी के मामले में आबकारी विभाग की टीम ने दो लोगों को 32 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार की रात नगर निगम की ओर से स्थापित बेंडिंग जोन स्थित एक दुकान में छापे की कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी।

पुख्ता सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गुरुवार रात डंगवाल टी स्टाल के नाम से संचालित होने वाली इस दुकान में जब छापे की कार्रवाई की। दुकान के अगले हिस्से में कुछ भी नहीं मिला। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि दुकान को दो हिस्सों में बांटा गया था। पिछले हिस्से में शराब की पेटियां रखी गई थी।

मौके से 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह शराब सिर्फ चंडीगढ़ में बिक्री की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में देवेश उर्फ सोनू और उसके साथी अशोक निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। विभाग की टीम में उप निरीक्षक पान सिंह राणा, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश और दीपा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top