Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग के लिए बड़ी खुशखबरी

राष्ट्रीय स्तर पर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर के शिक्षक डा अतुल बमराड़ा के प्रोजेक्ट का चयन

देहरादून। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर के शिक्षक डा अतुल बमराड़ा के प्रोजेक्ट का चयन भारत सरकार की स्वायत्त संस्था एनसीईआरटी द्वारा शिक्षा में नवाचारी पद्धतियों योजना के अंतर्गत किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत देशभर से 32 प्रोजेक्ट्स का चयन राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया गया है जिसमें उत्तराखंड से सिर्फ डा अतुल के प्रॉजेक्ट का ही चयन हुआ है। जबकि उत्तर प्रदेश से 8, पुडुचेरी से 5, तमिलनाडु व कर्नाटक से 6-6, महाराष्ट्र से 2, राजस्थान, असम, केरल व दिल्ली से 1-1 प्रॉजेक्ट का चयन हुआ है। डा बमराडा ने बताया कि विगत जुलाई माह में उनके द्वारा इस प्रॉजेक्ट हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भारत सरकार को प्रेषित किया गया था।

इस परियोजना के अंतर्गत अगले एक वर्ष तक वह कक्षा शिक्षण में स्वदेशी खेलों के अनुप्रयोगों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने की पाठ्योजनाओं पर कार्य करेंगे। उनके कार्यों का मूल्यांकन समय समय पर एनसीईआरटी एवम शिक्षा विभाग भारत सरकार के उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं अपर निदेशक डा आनंद भारद्वाज, डायट प्राचार्य डा महावीर कलेठा, जगमोहन कठैत, गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनिल नौटियाल, एवम बिलासपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा तरुण दीवान ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top