Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में सलमान खान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज किया केस

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में गैंगस्टर द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं अब एक्टर को एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। यह राहत उन्हें उस मामले में मिली है जिसमें पत्रकार ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 30 मार्च को पत्रकार अशोक पांडे की ओर से सलमान खान के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 2019 में दर्ज कराई गई शिकायत को खारिज किया था। अब अभिनेता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के साथ उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। आदेश के साथ कोर्ट ने ये भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को केवल इसलिए अनावश्यक उत्पीडऩ का जरिया नहीं होना चाहिए कि आरोपी एक सेलिब्रिटी है।

सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ निचली अदालत ने समन जारी किया था। इसी को चुनौती देते हुए बॉलीवुड ऐक्टर ने हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें राहत मिल गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने सलमान खान को मुंबई की गलियों में साइकिल चलाते हुए देखा था। इस पर उन्होंने ऐक्टर के बॉडीगार्ड्स से परमिशन ली थी कि वे उनका वीडियो शूट कर लें। इसके बाद वह रिकॉर्डिंग करने लगे थे, लेकिन इस पर सलमान खान भडक़ गए। उन्होंने कहा कि सलमान खान इतने भडक़ गए कि उनका फोन छीन लिया और उससे डाटा डिलीट कर दिया।

इस मामले में केस दर्ज किया गया था और फिर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ सेक्शन 504, 506 और 202 के तहत मामला चलाने को कहा था। अदालत ने सलमान खान को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश भी दिया था। इस आदेश के खिलाफ सलमान खान हाई कोर्ट चले गए थे। उच्च न्यायालय ने अप्रैल 2022 में सलमान खान की व्यक्तिगत पेशी पर रोक लगा दी थी। लेकिन सलमान खान ने इसके बाद केस को ही खारिज करने की मांग की थी, जिस पर अदालत ने यह आदेश जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top