Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

मसूरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मसूरी में 67 किलोमीटर लंबी सिविल लाइन परियोजना स्वीकृत की गई थी। इसके अंतर्गत कैमल बैक रोड के एक 100 मीटर हिस्से में हार्ड रॉक के कारण कार्य में बाधा आई थी, जिससे निर्माण में देरी हुई। उन्होंने कहा कि अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है और कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार मसूरी के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि कैमल बैक रोड मसूरी की मुख्य सड़कों में से एक है और इसका निर्माण कार्य पूरा होने से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य मसूरी को और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक पर्यटन स्थल बनाना है।उन्होंने अधिकारियों निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, जल संस्थान के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top