Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलैस कैंसर उपचार शुरू

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और ईसीएचएस के बीच हुआ अनुबंध

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलैस कैंसर उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान और एसजीएचएस (गोल्डन कार्ड धारकों) कार्डधारकों को कैशलैस कैंसर उपचार की सुविधा मिल रही है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के लाभार्थियों को कैशलेस कैंसर उपचार मिलने से कैंसर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कैंसर सर्जरी टीम का आह्वान किया कि वे पूरे समपर्णं भाव के साथ कैंसर रोगियों के उपचार व उनकी पीड़ा को कम करने में अपना सर्वोच्च सहयोग दें। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार गर्ग ने दी।

डॉ पंकज कुमार गर्ग ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में भी कैंसर के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं। सेना के साथ यह गठजोड़ ईसीएचएस लाभार्थियों को कैशलैस कैंसर उपचार के लाभ को और बढ़ाएगा। चूंकि कैंसर का इलाज दीर्घकालीन व महंगा हो सकता है, और सभी रोगी इसे वहन नहीं कर सकते, यह कैशलैस उपचार सुविधा ईसीएचएस कैंसर रोगियों और उनके परिवारों पर बोझ को कम करेगी और उन्हें उपचार और पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाएगी।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं और अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ हैं, जो इसे कैंसर रोगियों की पहली पसंद बनाते हैं। ईसीएचएस लाभार्थियों को कैशलैस कैंसर उपचार प्रदान करने के लिए सेना के साथ इस गठजोड़ से अग्रणी कैंसर अस्पताल के रूप में अस्पताल की प्रतिष्ठा में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top